
Salman Khan and Juhi Chawla
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और अपने टाइम की टॉप एक्ट्रेस रही जूही चावला (Juhi Chawla) को आपने एक साथ बहुत ही कम देखा होगा, इसके अलावा दोनों फिल्मों में भी कभी साथ नजर नहीं आए हैं। इसका कारण ये है कि एक बार जूही चावला ने सलमान खान की बेज्जती कर दी थी। जिसके बाद सलमान खान ने भी सालों बाद कुछ इस तरीके से बदला लिया था। आइये जानते हैं सलमान और जूही के बीच का ये किस्सा।
जब हर एक्टर जूही के साथ काम करना चाहता था
बात उस समय की है जब जूही चावला एक बड़ी एक्ट्रेस थीं। उस दौरान हर एक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। वहीं, उस वक्त सलमान खान की फिल्में कुछ खास नहीं चल रही थी। लेकिन ऐसा नहीं था निर्देशक उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे, निर्माता-निर्देशकों के लिए सलमान अभी भी स्टार ही थे।
एक निर्दशक सलमान खान और जूही को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे। जिसके लिए वो ऑफर लेकर वो जूही चावला के पास गए। लेकिन जूही ने पहले तो फिल्म के ऑफर को लंबे समय तक लटकाए रखा और फिर कहा कि फिल्म में सलमान की जगह आमिर को लिया जाए। लेकिन निर्देशक जूही और सलमान की जोड़ी पसंद थी, लिहाजा उन्हें जूही की बात जमी नहीं। इसके बाद जूही ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
सलमान को ये बात जानकर बहुत दुख हुआ
सलमान को ये बात जानकर बहुत दुख हुआ। इसमें उन्होंने अपनी बेइज्जती महसूस की। इसी बेइज्जती को सलमान कभी भुला नहीं पाए और ना ही कभी किसी फिल्म में जूही के साथ काम किया। फिर वो दौर भी आया जब धीरे-धीरे जूही चावला का स्टारडम कम हो गया। वो फिल्मों में साइड रोल या फिर मां के किरदारों में नजर आने लगीं, वहीं दूसरी ओर सलमान बड़े स्टार बन गए।
सलमान के मन जूही को लेकर एक टीस है। जिसके चसते आज तक सलमान खान जूही चावला को कुछ खास भाव नहीं देते है, जबकि जूही चावला ने बिग बॉस के घर में कहा था कि उन्होंने सभी एक्टरों के साथ काम किया है लेकिन सलमान के साथ नहीं और वो अब सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।
सलमान खान ने जूही से इस तरह लिया बदला
लेकिन जूही की इस इच्छा पर सलमान ने उन्हें फिल्म में उनकी मां बनने का ऑफर दिया था। जाहिर सी बात है इससे जूही को शॉक तो जरूर लगा होगा। क्योंकि उनकी उम्र अभी इतनी भी नहीं कि वो सलमान की मां का रोल करें। जूही से इस तरह कहकर सलमान ने कहीं ना कहीं अपनी बेइज्जती का बदला ले ही लिया।
Updated on:
28 Sep 2021, 3:31 PM IST
Published on:
28 Sep 2021, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.