शाहिद की स्मार्टनेस से दुनिया वाकिफ है एक समय तो ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं। लेकिन क्या आपको पता है एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी रही है जिसके ऊपर शाहिद कपूर का खुमार था। ऐसी दीवानगी कि हर कोई हैरान रह जाए। शाहिद के प्यार में पागल होने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने इश्क और जूनून को पूरा करने के लिए हर हदें पार कर दी। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।

बताया जाता है कि वास्तविकता, शाहिद का पीछा तक करती थीं, उन्हें फॉलो करती थीं। इतना ही नहीं वो शाहिद पर नजर भी रखती थीं। आलम ये था कि वो शाहिद के करीब रहने के लिए उनके घर के बगल में उन्होंने फ्लैट ले लिया था। इसके अलावा मीडिया में यह भी खबरें आई थी कि वास्तविकता शाहिद को अपना पति भी बताती थीं।

आपको बता दें कि साल 1996 में अपने फिल्मी करियर को शुरू करने वाली अदाकारा वास्तविकता पंडित यूं तो फिल्मी बैकग्राउंड से थीं। मगर बॉलीवुड में उनका सिक्का नहीं चल सका। फिल्मों की दुनिया में असफल रहीं थीं।