1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए आयुष्मान खुराना को क्यो लगता था गे कम्युनिटी से डर, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज हुई। इसमें आयुष्मान के साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आई। वाणी ने फिल्म में एक महिला किन्नर का किरदार निभाया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 19 Dec 2021, 1:33 PM IST

ayushman_.jpg

अंधाधुंध एक्टर आयुषमान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’के कारण सुर्खियों में इस फिल्म में अभिनेता एक ट्रांसजेंडर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सिनेमाघरों में आयुषमान खुराना की फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा हैं। इस फिल्म में आयुषमान वाणी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ट्रांस समुदाय द्वारा झेले जाने वाले भेदभाव और बहिष्कार को दिखाया गया है। आयुषमान हमेंशा कुछ लीग से हटकर अपने फैंस के लिए लेकर आते हैं।

उन्होंने ऐसी कई फिल्मों में काम किया है जिसके बारे में आम तौर पर लोग बात करने से भी कतराते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने अपने एक अनुभव को शेयर किया है। आयुष्मान खुराना ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उस दौरान हुआ एक अजीबोगरीब किस्सा सुनाया है। आयुष्मान ने कहा कि कॉलेज के दिनों में एक समलैंगिक समुदाय ने मुझे बुलाया था, लेकिन उन्होंने डर के चलते उन्होंने जाने से मना कर दिया था।

दरहसल अभिनेता आयुष्मान खुराना की हाल में एक इंटरव्यू में बताया हैं कि अतीत में ट्रांस कम्युनिटी के अनुभवों से उन्हें महसूस हुआ है कि ऐसे कलाकार खुद को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं और उन्हें लगातार इस बात का डर होता है कि फिल्मों के जरिए उनकी एक खास छवि गढ़ दी जाएगी। उन्होंने ट्रांस कम्युनिटी के बारे में जागरूकता की कमी पर चर्चा की और खुलासा किया कि जब वह सिर्फ 13 साल के थे, तब उन्होंने पहली ट्रांस समुदाय को जाना और समझा। आगे आयुषमान ने कॉलेज का किस्सा शेयर करते हुए कहा, कॉलेज के दिनों में एक समलैंगिक समुदाय ने मुझे अपने पास बुलाया था, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। उनके लिए मेरे मन में कोई द्वेष नहीं था, लेकिन मुझे डर था कि पता नहीं मेरे साथ क्या करेंगे।

उन्होंने अपने परिवार और अतीत के एक किस्से के बारें में बात करते हुए बताया कि, मैं एक रुढ़िवादी परिवार से हूं और मेरे माता-पिता खुले विचारों वाले थे। 90 के दशक में एक हॉस्टल में दो लड़कियां थी, जो मेरे पिता के पास आई थीं। उनमें से एक लड़की ऑपरेशन के जरिए लड़का बनना चाहती थी। उन्होंने कहा, तब मेरे पिता ने उसे को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाने का सुझाव दिया। हालांकि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने तो लड़की को ऑपरेशन के लिए मना कर दिया लेकिन मेरे पिता ने उन्हें एक बड़े शहर जाने की सलाह दी। बाद में पता चला था कि लड़की ने ऑपरेशन करा कर जेंडर चेंज करा लिया है। उसने अपनी दोस्त से ही शादी की थी। अब उनकी शादी को 20-25 साल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- जब इस वजह से शोमैन राज कपूर के ऊपर ही बैठ गईं थीं वहीदा रहमान

आपको बता दें कि आयुषमान की फिल्म को चंडीगढ़ करे आशिकी जो ट्रांस कम्युनिटी से स्वीकृति मिली हैं। LGBTQ+ कार्यकर्ता ग़ज़ल धालीवाल ने फ़िल्म की सराहना भी की है। आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दो दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन भी किया गया। जिससे पता चलता है कि लोग कैसे इस फिल्म के कंटेंट को लेकर उत्साहित हैं। आयुष्मान और वाणी कपूर ने बड़े ही बोल्ड अंदाज में अपने रोल्स को निभाया है और क्रिटिक्स से भी इस फिल्म को खूब सराहना मिली है।

यह भी पढ़ें-कभी चॉल में रहते थे विक्की कौशल, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी नौकरी, जानिए अभिनेता के स्ट्रगल की कहानी