नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल हो गए हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऐसे में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में बने रहते हैं। सैफ ने दो शादियां की हैं और दोनों ही लव मैरिज थीं। हालांकि, पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए।