नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। उन्होंने अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने 4 जून, 2021 को डायरेक्टर आदित्य धर से अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। उनकी ये शादी बेहद ही सिंपल थी। जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। यामी ने अपनी मां की साड़ी और नानी की दिया हुआ दुपट्टा ओड़ा था। उनके सिंपल अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। अब यामी ने आदित्य धर के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है।