11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ोसन को बारात में ले जाने के बहाने किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही मदद

महीनों घुमाते रहे महिला को, मामला दर्ज, जान से मारने की धमकी
2 min read
Google source verification
rape

rape

बदायूं। बरेली की रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर अपने आपको बंधक बनाकर और डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोतवाली बिसौली पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाते हुए महिला ने सीओ बदायूँ से शिकायत की जिस पर कोतवाली बिसौली को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

ये है मामला

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि वो जिस मकान में रहती है उसी मकान में रहने बाले अरविंद, आकाश, सीपी सिंह और रीता नाम की युवती करीब 5 महीने पहले उसे एक शादी में शामिल होने के बहाने करखेड़ी गांव ले गए। वहाँ जाने पर पता चला कि वहाँ पर कोई शादी नहीं थी। इस पर महिला ने अपने घर भेजने को कहा तो साथ गए आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को होश आया तो आकाश, अरविंद और सीपी सिंह ने उससे कहा कि हमने तुम्हारी अश्लील क्लीपिंग बना ली है। अगर तुम हमारी बात नही मानोगी तो हम क्लीपिंग इंटरनेट पर डाल देंगे। इसके बाद आरोपी महिला को तमाम जगह ले गए। महिला किसी तरह मथुरा से आरोपियों के चंगुल से बाहर निकली और बदायूँ आकर थाना बिसौली पहुंची। महिला का आरोप है कि बिसौली पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। पुलिस आरोपियों से मिलकर पीड़िता को ही धमका रही है। महिला ने बदायूँ में एसएसपी कार्यालय आकर co city से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई जिस पर co city ने बिसौली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को कहा है।

होटल मालिक ने की मदद

पीड़िता ने मीडिया को बताया कि मथुरा में होटल मालिक ने उसकी मदद की। 200 रुपए देकर बस में बैठाया जिससे अब वह बदायूं पहुंच चुकी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी थाने के सामने आ जाते है और पीड़िता को धमकी देते हैं। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देेते हैं।

होगी कार्रवाई

वीरेंद्र सिंह यादव, co सिटी बदायूँ ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।