25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CNG और PNG की अब नहीं होगी कमी, PM Modi देने जा रहे हैं ये बड़ा तोहफा, देखें वीडियो

वेस्ट यूपी के बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस ज़िले में इंडियन ऑयल व अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से 970 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Nov 2018, 6:44 PM IST

modi

mp election 2018 : प्रधानमंत्री मोदी की सभा आज,यह है PM पूरा शेड्यूल

बुलंदशहर। बुलंदशहर समेत वेस्ट यूपी के अलीगढ़ और हाथरस में बढ़ते वायु प्रदूषण से छुटकारा मिलने की संभावना नजर आ रही है। साथ ही इन जिलों में सीएनजी और पीएनजी का संकट भी खत्म होने जा रहा है। दरअसल, वेस्ट यूपी के बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस ज़िले में इंडियन ऑयल व अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से 970 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इन तीन जनपदों में 1.43 लाख घरेलू पीएनजी कनेक्शन, 46 सीएनजी पंप आवंटन के साथ 1662 कि.मी. पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : तीसरी आंख में कैद हुआ अपहरणकर्ता पुलिस ने फिरौती मांगने से पहले ही एेसे दबोचा, देखें वीडियो

परियोजना का शिलान्यास 22 नवंबर को बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह होंगे जबकि बुलंदशहर सांसद भोला सिंह और सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं पीएम मोदी गैस वितरण परियारेजना का दिल्ली विज्ञान भवन से शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें : मंगेतर को प्यार से बुलाकर बिस्तर पर हाथ-पैर बांधकर बोली, बहुत भागते हो अब नहीं जाने दूंगी...उसके बाद

पीएम मोदी इंडियन ऑयल और अडानी गैस की संयुक्त परियोजना की शुरूआत बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस समेत देश के 129 जिलों में शुरू करेंगे। इससे न सिर्फ आम आदमी को पेट्रोल/ डीजल के मुकाबले सस्ता ईंधन मिलेगा, बल्कि काफी हद तक पर्यावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : बच्चियों को बढ़ावा देने को टूर्नामेंट का हुआ आगाज, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी इनामी राशी

बता दें कि इस परियोजना को 2026 तक पूरा किया जाएगा। इन्हीं आठ वर्षों में 129 जनपदों में 2.21 करोड़ घरेलू पीएनजी कनेक्शन, 4603 सीएनजी पंपों की स्थापना और 1.16 लाख कि.मी स्टील की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की प्लानिंग की जा रही है। इसकी जानकारी इंडियन ऑयल और अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर एन.के वर्मा और उनकी टीम ने बुलंदशहर भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दी है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग