
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पद पाने के लिए घमासान मचा हुआ है। साथ ही पार्टी के प्रदेश कमेटी के सदस्य के लिए भी कार्यकर्ता अपने नाम आगे करने में जुटे है। इसी कड़ी में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर 20 नामांकन पत्र भरे गये। जबकि प्रदेश कमेटी सदस्य के पद के लिए 15 नामांकन पत्र भरे गये। चुनाव अधिकारी का कहना है कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी के सदस्यों की घोषणा 30 नवंबर तक होने की संभावना है।
जिले के यमुनापुरम स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को जि़ला अध्यक्ष व प्रदेश कमेटी सदस्य नामांकन पत्र भरने के लिए मारामारी मची रही। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन था। चुनाव अधिकारी भी जिला कार्यालय पर मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष पद के लिए 33 नामांकन पत्र खरीदे गये। इसमें से 20 नामांकन पत्र भरे गये। इसी प्रकार भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य बनने के लिए 20 नामांकन पत्र खरीदे गये और 15 नामांकन पत्र भरे गये। वही नामंकन पत्रों की जांच भी फौरी तौर पर की गई। इसमें कुछ नामांकन पत्रों में कमी भी पायी गयी और कुछ नामंकन पत्र अधूरे थे। चुनाव अधिकारी का कहना था कि लखनऊ में सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद जिला अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी के सदस्यों की घोषणा 30 नवंबर तक होने की संभावना है। उधर विजय दत्त पालीवाल चुनाव अधिकारी भाजपा संग़ठन ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष पद हेतु 33 कार्यकर्ताओं ने फार्म लिये। इसमें से 20 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया।
जिलाध्यक्ष पद के लिए इन्होंने किया आवेदन
जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वालों में मुख्य रूप से नागेंद्र सिंह, शरद त्रिवेदी , गिरिराज सिंह ,लक्ष्मीराज सिंह , राजीव बंसल , जयप्रकाश शर्मा , विकास चौहान , संजय गुर्जर , अनिल शिशोदिया ,दीपक गर्ग, वीरेंद्र राणा, संजय चौधरी आदि कार्यकर्ताओ ने आवेदन किया।
Published on:
20 Nov 2019 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
