पति, पिता सहित कई पर रिपोर्ट दर्ज
लेकिन जब सुबह को दोबारा पुलिस व चाइल्ड़ वर्किंग कमेटी की टीम पहुंची तो बालिका वधू के परिजनों ने कमेटी के सामने बालिका वधू की बड़ी बहन को पेश कर दिया। मगर पुलिस की सूझबूझ से बालिका वधू का विवाह होने के बावजूद उसकी ससुराल के लिए विदाई रूक गयी। पुलिस ने बालिका वधू के पति, बालिका वधू के पिता, ताऊ व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ नाबालिग की शादी कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।