8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलश यात्रा के बाद आजाद पार्क में शुरू हुई भागवत कथा

शहर के आजाद पार्क स्थित नेहरू उद्यान में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हुआ।

2 min read
Google source verification
Bhagwat story started in Azad Park after Kalash Yatra

बूंदी. शहर के आजाद पार्क स्थित नेहरू उद्यान में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हुआ। सुबह हनुमान धर्मशाला से भक्ति मय माहौल के बीच कलश यात्रा निकाली गई। 121 कलश सिर पर लिए महिलाएं यात्रा में शामिल हुई।बग्घी में कथावाचक विराजमान थे।कथा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य समृद्ध शर्मा सपत्नीक सिर पर लेकर चल रहे थे। पग-पग पर कलश यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची, जहां वेदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद् भागवत कथा की पूजा-अर्चना की गई।
कथा वाचक बाल व्यास पुनीत शर्मा ने भगवान कृष्ण की भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों से पूरित होने के बावजूद प्रत्येक इंसान का गणत्वय अर्थात परमात्मा का द्वार याद होना चाहिए। जिसे जीवन में किसी भी प्रकार की दुविधा नहीं आएगी। कथा के दौरान हरे कृष्ण हरे राम, हरे गोविंद भजनों पर भक्तों ने नृत्य किए। इस दौरान अधिवक्ता कमलाकर शर्मा, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, बूंदी प्रधान मधु वर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, चंद्रप्रकाश सेठी, गोपाल नुवाल, नंद किशोर दौलाड़ा, हेमंत सिंह हाड़ा, महेश पाटोदी, मोहन बहेडिय़ा, विक्रम व्यास, महेन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, रोशन बडज़ात्या आदि लोग मौजूद थे।


पंचायत में 61 लाख के विकास कार्य, विधायक ने किया लोकार्पण
तालेड़ा. क्षेत्र के कैथूदा पंचायत में विधायक कोष से निर्मित 6 1 लाख के विकास कार्यों का रविवार को विधायक ने लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि गांव में सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा है। शहरों की तरह गांव में लोगों को पूरी सुविधा दिए जाने का सरकार का सपना है जिसे योजनाएं शुरू कर पूरा करने जा रही है। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सहसंयोजक शनी भारत मीणा ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केथूदा सरपंच प्रियदर्शनी मीणा ने समस्याओं से अवगत कराया। विधायक अशोक डोगरा ने समाधान करने का भरोसा दिया।