6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू ईयर : नए साल की आमद को गुलजार गिफ्ट गैलरी

टेक्नोलॉजी के साथ ही अब अपने मन की बात भी नए अंदाज से बयां करने लगे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 22 Dec 2017, 1:15 AM IST

christmas-new-year-gift-gallery

BUNDI GIFT GALLERY

बूंदी. नए साल के स्वागत लिए यूथ तैयार है। क्रिसमस एवं न्यूईयर की नजदीकता के साथ ही मार्केट में रौनक परवान चढऩे लगी है। गिफ्ट गैलरी गुलजार है। इस खास मौके पर अपनों को गिफ्ट्स देने का प्रचलन भी है। ऐसे में लोग अपनी विशेज देने के लिए कोई खास उपहार देते है, लेकिन टेक्नोलॉजी के साथ ही अब अपने मन की बात भी नए अंदाज से बयां करने लगे है। न्यू ईयर पर यूथ कस्टमाईज कैलेण्डर के साथ डायरी गिफ्ट कर न्यू ईयर की विशेज फ्रेंड्स तक पहुंचा रहे हैं।

Read More: कानून को कतर रहा चाइनीज मांझा, आदेश ताक पर

कॉरपोरेट सेक्टर में गिफ्ट्स विशेज देने के लिए डायरी और कैलेंडर का फंडा हिट हो रहा है। डायरी और कैलेण्डर न केवल विशेज देने का काम कर रही है बल्कि मार्केटिंग में भी भूमिका निभा रहा है। खासतौर पर बिजनेस और एजुकेशन से जुड़े लोग डायरी और कैलेण्डर के जरिए मार्केटिंग कर रहे हैं। शहर के प्रिंटिंग शॉप पर न्यू ईयर पर गिफ्ट्स देने के लिए पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है। सुनिल जेन के मुताबिक सभी स्कूल और कॉलेज मार्केटिंग के लिए डायरी और कैलेण्डर पब्लिश करवाने लगे है।

Read More: बूंदी राजपरिवार की संपत्ति को हड़पने की कूटरचना आखिर किसने की पढ़िए यहां...

मार्केटिंग करने के लिए नए तरीके सामने आ रहे है। इसमें स्कूलों की लैब लाइब्रैरी, कैम्पस, अचीवमेंट का जिक्र होता है।


टेबल कैलेंडर और रिंग-चैन भी
न्यू ईयर गिफ्ट मे केवल कैलेण्डर डायरी ही नहीं बल्कि टेबल कैलेण्डर और की-रिंग भी शामिल है। पॉकेट डायरी और पोस्टर कैलेण्डर जैसी चीजें भी बनवा रहें हैं। मार्केटिंग के लिए सौशल मैसेज भी काम आ रहें हैं। इनमें गो ग्रीन थीम ऑर्गेनिक थीम, मोटिवेशन थ्ॉाट्स वाली डायरियां भी पब्लिश करवाई जा रही है। एेसी डायरी लोगों को सोशली अट्रेक्ट करती है। न्यू ईयर के लिए लोग ऑनलाइन डायरी व कैलेण्डर भी बनवा रहे हैं।


गिफ्ट देने में बढ़ा चलन
फैण्ड्स व रिलेटिव को कस्टमाइज कैलेण्डर में उनके फोटो शूट कर गिफ्ट देने का चलन बढ़ा है। मीना अग्रवाल ने बताया कि अपने दोस्तों को मग व कैलेण्डर में फोटो डिजाइन करवाकर गिफ्ट करने की प्लानिंग की है। वैसे गिफ्ट कई है जो दिए जा सकते है, लेकिन कुछ यादगार भी होते है। यहीं सोच के साथ मैंने अपने रिलेटिव को फोटो शूट टी-शर्ट और कैलेण्डर में डिजाइन करवाकर गिफ्ट करने की प्लानिंग की है, उनकी दो माह पहले ही शादी हुई है।

कैलेंडर के लिए फोटो शूट


कुछ समय पहले तक जिस कैलेण्डर का यूज सिर्फ तारीख और महिना देखने के लिए किया जाता था, अब उसे पर्सनेलिटी का आयना बनाया जा रहा है। इन दिनों कस्टमाइज कैलेण्डर डिजाइन करवाए जा रहे हैं, इनमें लोग अपनी फोटोज का यूज कर रहे हैं। फोटो शॉप संचालक का कहना है कि कई लोग आइडियाज लेकर आते हैं, जिन्हें सजेशन देकर हमें किसी भी थीम पर डिजाइन करना होता है। नेनवा रोड़ निवासी नेहा ने न्यू ईयर पर भाई-भाभी का कैलेण्डर में फोटो शूट करवाया है, ताकि नये साल पर उसका गिफ्ट्स भी कुछ खास हो।

लव कपल्स-धूम की धूम-


गिफ्ट शोप संचालक तरुण राठौर ने बताया कि क्रिसमस और न्यूईयर पर गिफ्ट में कई वैरायटी लोगो को लुभा रही है। युवाओं को लव कपल्स लव धूम, लव कॉटेशन, कॉलार्ज फोटो फे्रम, लव फ्रैंडशिप, कॉफी मग सहित कई आकर्षक गिफ्ट्स आए है। प्रोफेशनल के हिसाब से लोग डायरी व स्लोगन पैन की डिमांड कर रहें है।