थाना प्रभारी लखनलाल मीणा ने बताया कि शिकायत के मुताबिक खेडा मोहल्ला झरनिया बस्ती निवासी 50 वर्षीय मदनलाल गुर्जर, पुत्र 20 वर्षीय रवि गुर्जर के साथ शाम को खाना खाकर बाइक से घर जा रहा था। झरनिया बस्ती के पास पहले से घात लगाकर बैठे इसी मोहल्ले के मुकेश गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, कालूलाल गुर्जर और देवप्रकाश गुर्जर ने लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। वह जमीन पर गिर गए। तब हमलावर मौके से भाग गए। बाद में दोनों को देर रात उपचार के लिए कोटा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर घायल मदनलाल की मौत ( Old Man Murder In Bundi ) हो गई।