8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल एप से ऑनलाइन होगी बिजली के मीटरों की रीडिंग, अब हर माह ऑनस्पॉट मिलेगा बिल

बिजली के बिलों की गड़बड़ी को दूर करने व रीडिंग प्रक्रिया को साफ सुथरा बनाने की सरकार के स्तर पर कवायद शुरू हो गई।

2 min read
Google source verification
Mobile meter reading will be online, electricity meter readings

बूंदी. बिजली के बिलों की गड़बड़ी को दूर करने व रीडिंग प्रक्रिया को साफ सुथरा बनाने की सरकार के स्तर पर कवायद शुरू हो गई। बिजली के बिलों को जारी करने की समूची प्रक्रिया अब जल्द ऑनलाइन होगी।इसके लिए एक अप्रेल से प्रदेशभर में बिजली उपभोक्ताओं को हर माह ऑनस्पॉट बिजली के बिल जारी करने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। घरेलू विद्युत कनेक्शन, कृषि सहित अन्य कनेक्शनों के उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 1 से 10 तारीख तक रीडिंग लेने के साथ ही ऑनस्पॉट बिल मिलेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह बिल जमा कराना होगा। दो माह में जारी होने वाले बिजली बिलों की व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। ऑनलाइन सिस्टम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी।

मोबाइल एप से फीडर वाइज होगा काम
जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बी.सी.आई.टी.एस प्राइवेट लिमिटेड को बिलिंग ऑनलाइन व स्पॉट बिलिंग सिस्टम का जिम्मा सौंपा है। इसके तहत उक्त कंपनी ने निगम के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया है। जिले के सभी फीडर इंचार्जों को जल्द ही एंड्रॉयड मोबाइल फोन दिया जाएगा। जिसमें इंटरनेट और जीपीएस अनिवार्य रूप से ऑन रहेगा। ताकि रीडिंग लेने वाले व ऑनस्पॉट बिल जारी करने वाले की लोकेशन संबंधित अधिकारी देख सकें। मोबाइल में जेवीवीएनएल एसएलडीसी एप इंस्टॉल किया जाएगा। इसके बाद फीडर इंचार्ज को सर्वे के लिए डाटा इंपोर्ट करना, 33 केवी जीएसएस कैपचर करना, फीडर कैपचर करना, 11 केवी मेनपॉल एड करना, डीटीसी एड करना, ब्रांच पोल एड करना व उससे निकलने वाले सब ब्रांच पोल एड करना, एलटी पोल एड करना व उपभोक्ताओं को एड करना होगा। जिससे उसके पास संबंधित फीडर का पूरा नक्शा तैयार हो जाएगा। एप के माध्यम से फीडर इंचार्जों को ऑनलाइन जीएसएस सर्वे का कार्य करना होगा। वे उपभोक्ता के घर पर जाकर मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन विद्युत मीटर का फोटो खेंचकर स्पॉट बिल जारी करेंगे।

जयपुर विद्युत वितरण निगम बूंदी के अधीक्षण अभियंता डी. के. गुप्ता का कहना कि अब प्रत्येक माह उपभोक्ता को बिजली का बिल ऑन स्पॉट जारी किया जाएगा। मोबाइल एप के जरिए यह सारा कार्य माह की एक से दस तारीख तक करवाने का प्रयास है। सिस्टम में बदलाव किया है, पहले दो माह में बिल जारी होते थे। शुरुआत में थोड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे इसे सफल बनाने का प्रयास है।