3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मौज मस्ती से महरूम होंगे बच्चे, परीक्षा खत्म होने के अगले दिन ही जाना होगा स्कूल

बूंदी. परीक्षा समाप्ति के बाद अब बच्चे मौज मस्ती नहीं कर सकेंगे। परीक्षा खत्म होते ही अगले दिन से नई कक्षाओं में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Lal Agarwal

•

Updated: 1 Apr 2018, 12:17 PM IST

Now children will be free from fun, school will be going the next day

बूंदी. परीक्षा समाप्ति के बाद अब बच्चे मौज मस्ती नहीं कर सकेंगे। परीक्षा खत्म होते ही अगले दिन से नई कक्षाओं में अस्थाई प्रवेश देने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसकी प्रकिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी। हालांकि शिक्षा विभाग के लिए नई कक्षाओं में बच्चों के प्रवेश को लेकर चुनौती बनी हुई है। इस सम्बध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड निदेशालय ने आदेश जारी कर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में अस्थाई प्रवेश दिलाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दे दिए हंै।
शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने व निजी स्कूलों से प्रतिस्पर्धा के लिहाज से की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को इम्तिहान ओर नई कक्षा में प्रवेश को एक दिन का भी अवकाश नहीं मिलेगा। जिसको लेकर यह कवायद की जा रही है।

जिलेभर में आठवीं व दसवी बोर्ड की परीक्षा तो पूरी हो गई है, लेकिन 12 वीं कक्षा की परीक्षा अंतिम चरण में चल रही है। अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रेल को जारी होगा। कक्षा पांचवीं की परीक्षा 5 अप्रेल से शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 5वीं, 8वीं व 10वीं बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के दूसरे दिन अगली कक्षा की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 1 मई से नवीन सत्र प्रारंभ होगा।

बदला स्कूलों का समय
जिले के सरकारी स्कूलों का समय भी 1 अप्रेल से बदल जाएगा। जिसके तहत विद्यार्थियों को 8 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 10 मिनट, शिक्षकों को 8 से 2 बजे एवं संस्था प्रधानों को 7 बजकर 50 मिनट से 2 बजकर 10 मिनट का समय रहेगा।

दो चरणों में होगा प्रवेशोत्सव
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) ओम गोस्वामी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन हो इसको लेकर शिक्षा विभाग ने जिले के सभी संस्था प्रधानों को निर्देश जारी कर दिए। सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात कही है। पहला प्रवेशोत्सव 16 अप्रेल व दूसरा 19 जून से शुरू होगा।

हो सकेगा रिवाइज
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बूंदी की तेजकंवर का कहना है कि सरकारी स्कूलों में अस्थाई प्रवेश को लेकर शिक्षा विभाग के आदेश प्राप्त हो गए। परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चे नई कक्षा का अध्ययन कर सकेंगे। जिससे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में उनका रिवाइज कर सके। जिसकी प्रकिया विभाग ने शुरू कर दी।’