8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदासीनता से बिगड़े जलापूर्ति के हालात, नलकूपों से मिल रहा 11 लाख लीटर, जलापूर्ति हो रही 6 लाख लीटर

जलदाय विभाग का प्रबंधन बिगड़ा होने से ही कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

2 min read
Google source verification
The situation of deteriorating flood water supply, 11 lakh liters of t

नैनवां. जलदाय विभाग का प्रबंधन बिगड़ा होने से ही कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। चार दिन पहले एक ट्रांसफार्मर के तार टूट जाने से दो नलकूप बंद होने व दूसरे दिन तीन नलकूपों की मोटरें जल जाने से अब जलापूर्ति को तीन दिन में एक बार कर दिया है।
जलदाय विभाग के नलकूपों से ही प्रतिदिन 11 लाख लीटर पानी का उत्पादन हो रहा है, जबकि विभाग कस्बे में 6 लाख लीटर पानी की आपूर्ति कर रहा है। सात दिन पहले तक कस्बे की जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी। अब किसी नलकूप का पानी कम नही होने के बाद भी जलापूर्ति व्यवस्था क्यों बिगड़ी? विभाग कारण भी नही बता पा रहा। कई मोहल्लों में तीन दिन बाद जलापूर्ति हुई तो 15 से बीस मिनट ही पानी मिल पाया।
वर्तमान में यह है स्थिति
विभाग के पाईबालापुरा पेयजल योजना, टोडापोल, फूलेता नदी पर पूरा पानी देने वाले पांच नलकूपों व आधा पानी देने वाले आधा दर्जन नलकूपों से प्रतिदिन 11 लाख लीटर पानी का उत्पादन हो रहा है। जलदाय विभाग द्वारा जिन मोहल्लों में नलों में पानी नही पहुंचा पा रहा उन मोहल्लों में नगरपालिका द्वारा लगा रखे नलकूपों से भी 6 से सात लाख लीटर पानी मिल रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि विभाग पाईबालापुरा बांध पर अच्छे पानी वाले दो नलकूपों को भी चालू नहीं कर रहा है।

यहां दो किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी
नैनवां. गंभीरा ग्राम पंचायत के मानपुरा गांव में जलदाय विभाग की पेयजल योजना का नलकूप एक माह से बंद पड़ा होने से पानी का संकट हो गया। बुधवार को सरपंच निजनाम मीणा के साथ ग्रामीणों ने जलदाय विभाग कार्यालय पर ज्ञापन देकर बंद पड़े नलकूप को चालू कराने की मांग की। सरपंच ने बताया कि मानपुरा गांव में जलदाय विभाग की पेयजल योजना संचालित है।

पेयजल योजना के नलकूप की एक माह पूर्व जली मोटर को नहीं बदलने से गांव में पानी का संकट हो गया है। दो-दो किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पंचायत के रामपुरिया व संडीला में भी सभी जलस्रोतों का पानी सूख जाने से पानी का संकट बना हुआ है।
दोनों गांवों में टैकर लगाने के प्रस्ताव भी भेज रखे है फिर टैंकर चालू नही किए जा रहे हैं। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार गोचर का कहना है कि मानपुरा गांव में पेयजल योजना के नलकूप की मोटर को दो दिन में बदलकर नलकूप को चालू करवा दिया जाएगा। रामपुरिया व संडीला में टैंकर लगाने के प्रस्ताव भिजवाए जा रहे हैं।
जलदाय विभाग नैनवां के अधिशासी अभियंता दीपक झा का कहना है कि चार दिन पहले ट्रांसफार्मर का तार टूट जाने से दो नलकूप व मोटर खराब हो जाने से तीन नलकूप बंद हो गए थे, जिनको चालू करवा दिया है। बीच में एक मोबाइल कम्पनी की फाइबर केबल डालने के लिए की गई खुदाई से पाइपलाइन टूट जाने से भी व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। पाईबालापुरा पेयजल योजना के लगे नलकूपों का मौका देखकर स्थिति में सुधार कराया जाएगा।