कतार में लगने से कुछ किसान अचेत, अस्पताल पहुंचाया
कई घंटे तक कतार में खड़े रहने से कुछ किसानों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। धानुगांव का किसान प्रेमसागर बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह कूपन मिलने के बाद यूरिया के कट्टे लेने के लिए नगर रोड पर खाद की दुकान के बाहर कतार में खड़ी एक महिला भी अचेत हो गई। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया।