व्यापारियों को परेशानी हो रही
खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ मीडिया प्रभारी हरि राठौर ने बताया कि मंडी में सोयाबीन की ऐतिहासिक आवक होने के कारण माल का लोडिंग अपलोडिंग करने में व्यापारियों को परेशानी आ रही है। इसे देखते हुए ही मंगलवार को मंडी बंद रखने का निर्णय किया है। माल की अधिक आवक होने के कारण सोमवार को दोपहर 12:30 बजे मंडी के गेट बंद किए, जो मंगलवार शाम तक बंद रहेंगे। शाम 6 बजे कृषि जींस से भरे वाहनों के लिए गेट खोले जाएंगे। जिन की नीलामी बुधवार को होगी। सोमवार को मंडी में सोयाबीन की भंवरलाल बाल प्रसाद राठौर ने उच्चतम बोली 5240 रुपए प्रति क्विंटल पर ली।