8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे में बड़े बेटे की मौत, छोटे बेटे का आने वाला था लग्न, घर में मंगल गीत गाए जाते वहां चीख पुकार मची

नैनवां उपखण्ड के समिधी गांव निवासी भृतहरि नाथ के बड़े बेटे बुद्धिप्रकाश उर्फ लोकेश योगी की सड़क हादसे में मौत हो जाने से छोटे बेटे का लग्न आने की खुशियां मातम में बदल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Apr 2023, 3:22 PM IST

young man death in road accident in nainwa bundi

नवां (बूंदी)। नैनवां उपखण्ड के समिधी गांव निवासी भृतहरि नाथ के बड़े बेटे बुद्धिप्रकाश उर्फ लोकेश योगी की रविवार रात को सड़क हादसे में मौत हो जाने से सोमवार को छोटे बेटे का लग्न आने की खुशियां मातम में बदल गई। सोमवार को घर पर छोटे बेटे महेंद्र का टोंक जिले के गोठड़ा गांव से लग्न आने वाला था। इसको लेकर पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था।

छोटे बेटे का लग्न आने पर जिस घर में खुशियों के साथ मंगल गीत गाए जाने थे, उस घर में बड़े बेटे का शव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। भृतहरि के बड़े बेटे बुद्धिप्रकाश की रविवार रात को टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र के खातोली और उनियारा के बीच तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक भिड़ंत में मौत हो गई। उनियारा पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : शादी की खुशियां मातम में बदली: दुल्हन की कार से लगी टक्कर, दूल्हे की मां की मौत

पुलिस के अनुसार मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ रविवार रात को टोंक जिले के खातोली में किसी शादी समारोह में गया था। देर रात करीब 12 बजे सभी लोग उनियारा आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड की फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस दौरान बुद्धिप्रकाश उर्फ लोकेश सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर का टायर उसके ऊपर से निकल गया, जबकि उसके साथ बैठे दोस्त को हल्की चोटें आई। युवक को गंभीर हालत में टोंक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर में इलाज के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : शादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा था, रास्ते में मौत खींचकर ले गई, मच गई चीख पुकार