
Posted by Ashley on the photo of youth on social media
सोशल मीडिया पर युवकों के फोटो पर अशलील बाते लिखकर कर दी पोस्ट
- युवकों ने की थाने में शिकायत
बुरहानपुर. शहर के लालबाग में रहने वाले युवकों की फोटो फेसबुक से उठाकर उन पर अशलील बाते व गालियां लिखकर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। युवकों ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। फेसबुक पर बजरंग गुजर के नाम से बनी आईडी से युवकों के यह फोटो पोस्ट कर ३० से ३५ युवकों को टेग भी किए हैं।
शिकायत करने पहुंचे मोहमद अफजान, मोहमद शादाब व मोहमद सद्दाम ने बताया कि १७ नवंबर को यह फोटो पोस्ट किए हैं। जिस किसी ने भी यह काम किया है, वह हमें अच्छी तरह जानता है। हमारे फोटो फेसबुक से लेकर उन पर हमारे परिजनों के बारे में अश्लील बाते लिखकर पोस्ट किया और हमारे साथ हमारे परिचितों को भी फोटे टेग किए हैं, जो भी इस आईडी को चला रहा है। वह हम सभी को अच्छी तरह जानता है।
फेसबुक पर बनी आईडी पर गाुजरात के खेड ब्रह्म का नाम लिखा हुआ है और इस पर एक जाति विशेष संगठन के सदस्यता अभियान की डीपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
जिले में लागू है धारा १४४
जिले में कलेक्टर ने धारा १४४ लागू की है। इसमें सोशल मीडिया को भी दायरे में रखा गया है। सोशल साइड फेसबुक, व्हाटस एप, ट्विटर व अन्य पर अश्लील पोस्ट, धार्मिक भावनाएं ठुकराने वाली पोस्ट व अन्य आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सायबर क्राइम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मामला जांच के लिए सायबर सेल में भेजा जाएगा। युवक लालबाग के रहने वाले है, मामले में कार्रवाई संबंधित थाना करेंगा। सायबर सेल में जांच के लिए प्रतिवेदन भेज दिया है। सायबर क्राइम को लेकर पुलिस बहुत अलर्ट है।
- लखनलाल बघेल, थाना प्रभारी, कोतवाली
Published on:
19 Nov 2017 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
