Aadhaar Card latest update: आज के समय आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। सरकारी और गैर सरकारी काम आधार के बिना संभव नहीं है। मौजूदा समय में बच्चे के स्कूल में दाखिले से लेकर बैंक से लेनदेन, लोन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार अनिवार्य हो गया है। जैसे-जैसे आधार का इस्तेमाल बढ़ रहा है वैसे-वैसे आधार के साथ फर्जीवाड़े की घटनाएं भी बढ़ रही है। कई लोगों को आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल होने के बाद कई प्रकार की परेशानियों जुझना पड़ता है।