क्यों अलग है आधार कार्ड:—
अपने देश में आधार कार्ड को पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता दी गई है। बाकी दस्तावेजों की तरह आधार में भी तस्वीर, नाम और पता दिया गया है जो पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भी इसमें व्यक्ति का नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, जन्म तिथि, लिंग, एड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस (वैकल्पिक) के अलावा दोनों हाथ की दसों उंगलियों के निशान, आइरिस स्कैन और तस्वीर भी होती है। इसकी वजह से यह बाकी दस्तावेजों से अलग और खास है।