अडानी एंटरप्राइजेज 1000 करोड़ रुपये का सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर का दूसरा पब्लिक इश्यू ला रही है। यह इश्यू 9 जुलाई को ओपन होने जा रहा है, जिसमें आप 22 जुलाई तक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस निवेश में कंपनी 9.30 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। यह रेट प्रमुख बैंकों की एफडी रेट्स के काफी अधिक है। एसबीआई इस समय एफडी पर 6.5 से 7% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।