भारत चावल, कॉटन, सोयाबीन और मीट के एक्सपोर्ट में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो गया है। 2019 में दुनिया के कुल कृषि उत्पाद निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 3.1 फीसदी रही। मैक्सिको की 3.4 फीसदी निर्यात के साथ सातवें स्थान पर मलयेशिया की जगह ले ली जबकि भारत ने 9वें स्थान पर रहे न्यूजीलैंड की जगह ली। चीन 1995 में छठे नंबर पर था लेकिन 2019 में यह चौथे नंबर पर पहुंच गया।