2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2022: रेलवे को मिल सकती है 75 सेमी हाई स्पीड ट्रेन, लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को किया जा सकता है कम

रेलवे बजट का खास फोकस गोल्डन क्वाड्रिलेटरल (Golden Quadrilateral) रूट्स पर रहेगा जिसपर 180-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा की जा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 1 Feb 2022, 8:15 AM IST

Budget 2022: Indian Railways Semi High speed trains expectations

Budget 2022: Indian Railways Semi High speed trains expectations

आज बजट पेश होने वाला है। रेल बजट को भारत सरकार द्वारा आम बजट में मिला दिया गया है। कोरोना के कारण रेलवे को बड़ा नुकसान हो रहा है और उनके सामान्य संचालन को भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। रेलवे के लिए इसलिए इस बार का बजट काफी खास है। इसके साथ ही रेलवे को की सौगात भी मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार के बजट में रेलवे के लिए बजट बढ़ाया जाएगा और कई शहरों के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेनें शुरू करने का भी ऐलान किया जा सकता है।


पिछले वर्ष 15 अगस्त को लाल किले से ये घोषणा की थी कि 75 हफ्ते में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। पीएम मोदी की इस घोषणा से ही बजट में अधिक आवंटन के कयास लगाए जा रहे हैं।

रेलवे बजट का खास फोकस गोल्डन क्वाड्रिलेटरल (Golden Quadrilateral) रूट्स पर रहेगा जिसपर 180-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा की जा सकती है। ये ट्रेनें वंदे भारत जैसी हो सकती हैं।

यह भी पढ़े - Budget 2022: टैक्स रेट से राहत की उम्मीद कम, केंद्र बढ़ा सकता है योजनाओं पर ख़र्च



इस बार बजट में सरकार सभी ट्रेनों से पुराने ICF कोच को नए LHB कोच से रिप्लेस करने की घोषणा भी कर सकती है। बजट में 6500 एल्युमीनियम कोच, 1240 लोकोमोटिव्स और करीब 35,000 वैगन बनाने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा रेलवे की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को 14 फीसदी से घटाकर 11 फीसदी करने की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार और फ्रेट कॉरिडोर्स भी बजट में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - Budget 2022 इस बार खास हो सकता है रेल बजट, ये हैं बड़ी उम्मीदें