मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि मुनाफावसूली से जीरे की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। उंझा में जीरा 65,000 रुपए क्विंटल बिक रहा है। इस साल जीरा का उत्पादन कम है, इससे बाजार में इसकी आपूर्ति कमजोर है। इसलिए जीरे की कीमतों में तेजी आ रही है। आगे जीरे के भाव बढ़कर 70,000 रुपए क्विंटल रुपए के बीच जा सकते हैं। अग्रवाल ने बताया कि इस साल उत्पादन पहले से ही घटने का अनुमान था। ऐसे में 15 मार्च के बाद हुई असमय बारिश से खासकर राजस्थान के जीरा उत्पादक इलाकों में खेतों में खड़ी जीरे की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस नुकसान के बाद जीरे की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जीरे की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है, जिससे आगे लंबी अवधि में इसकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।