कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मार्च में 2021-22 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया था जो की पिछले चार दशकों में सबसे कम ब्याज दर है। PTI समाचार एजेंसी के अनुसार, सेवानिवृत्ति निधि निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2021-22 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज कम करने का फैसला किया। यह 1977-78 के बाद से कर्मचारियों द्वारा अपने रिटायरमेंट फंड में जमा की गई सबसे कम ब्याज दर है। उस वर्ष कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर 8% थी।