यदि आपको खाते में ब्याज की रकम चेक करनी है तो सबसे पहले अपना रजिस्टर्ड यूएएन नंबर जो ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है, उससे मैसेज के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी खाताधारक 7738299899 पर ईपीएफओएचओ (EPFOHO) लिखकर भेजें। आपके पीएफ खाते की पूरी जानकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आपको भेज दी जाएगी। इसके अलावा, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आप 011-22901406 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। इसके बाद ईपीएफओ आपको एक मैसेज भेजेगा, जिसमें आपके खाते संबंधी सभी जानकारी होगी।