अगर आप नौकरीपेशा हैं और पीएफ में योगदान करते हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। आने वाले 1 सितंबर तक अगर आपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को आधार से लिंक नहीं कराया, तो आपको पैसा निकालने में दिक्कत होगी। यही नहीं, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से बताया गया है कि यूएएन को आधार से लिंक नहीं करने पर पीएफ खाते में कंपनी का योगदान भी नहीं हो सकेगा।