26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर, क्यूआर कोड से म‍िलेगा भारी फायदा

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर, क्यूआर कोड से म‍िलेगा भारी फायदा

अब सरकार गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार की इस पहल से गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को भारी लाभ होगा। जानें केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह और इंडियन आयल कारपोरेशन से आपको क्या फायदा होने वाला है। बस फरवरी तक इंतजार करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Nov 2022, 3:52 PM IST

lpg.jpg

पूरे देश में LPG उपभोक्ता करीब 30 करोड़ हैं। पर चौंकाने वाली बात है कि, गैस सिलेंडरों की संख्या 70 करोड़ है। इसके बावजूद गैस सिलेंडरों से गैस चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रहीं हैं। पर अब आपके लिए खुशखबर है। अब पूरे पैसे देने के बाद आप को पूरी ही गैस मिलेगी। और अगर कोई आपके गैस सिलेंडर से गैस चोरी करता मिलेगा तो पकड़ा जाएगा। जी, इंडियन आयल कंपनी अपने उपभोक्ताओं को एक नई सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस सुविधा के बाद आपको हमेशा गैस सिलेंडर फुल मिलेगा। इस चोरी को रोकने के लिए अब इंडियन आयल कंपनी, एलपीजी सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगाने जा रही है। पहले चरण में करीब 20 हजार एलपीजी सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगाएगी।

क्यूआर कोड मतलब सिलेंडर का आधार कार्ड

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी बुधवार 16 नवम्बर को कहा कि, सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों को क्यूआर कोड (QR Code) से लैस करने जा रही है। क्यूआर कोड से उस गैस सिलेंडर की ट्रैकिंग आसान होगी। और गैस चोरी करने वाले पकड़े जा सकेगा। मतलब क्यूआर कोड बिल्कुल आधार कार्ड की तरह काम करता है। यानि कि, उस गैस सिलेंडर की पहचान क्यूआर कोड बनेगा।

फरवरी 2023 डिलीवर होगा क्यूआर कोड वाला सिलेंडर

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि, आने वाले तीन महीनों में सभी गैस सिलेंडरों पर QR Code लग जाएगा। फरवरी 2023 से घर में क्यूआर कोड वाला सिलेंडर आएगा। वो भी पूरा भरा हुआ। कोई भी शिकायत करने पर सिलेंडर पर लगे क्यूआर कोड के डाटा से डिलीवरी बॉय तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

मोबाइल से जुड़ा रहेगा क्यूआर कोड

गैस सिलेंडर पर लगा क्यूआर कोड मोबाइल से जुड़ा होगा। मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उपभोक्ता आसानी से वजन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस क्यूआर कोड से यह भी जाना सकेंगे कि, सिलेंडर में कितनी बार गैस भरा गया। क्यूआर कोड मेटल का होगा।

दिल्ली में लगेगा प्लांट

इंडियन आयल कारपोरेशन अध्यक्ष एसएम वैद्य ने बताया कि, क्यूआर कोड के लिए दिल्ली में एक प्लांट लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में क्यूआर कोड लगे एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े - दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा एक की मौत, जिसने सुना चौंक गए जानें खतरनाक चींटी का नाम

यह भी पढ़े - Demonetisation case : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, गिनाए नोटबंदी के फायदे