केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, चांदी में 1,18,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि साल 2025 के आखिर तक चांदी की कीमतें 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स सोने की कीमतों के लिए अगला टार्गेट 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बता रहे हैं।