
सोने ने पिछले 10 साल में शानदार रिटर्न दिया है। (PC: Pexels)
Investment in Gold: आपने बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि जिसके घर में सोना होता है, वह चैन से सोता है। यह सच भी है। सोना एक ऐसा इन्वेस्टमेंट एसेट है, जो आपके बुरे वक्त में काम आता है। जब इकोनॉमी में मंदी छाई हो, महंगाई बढ़ी हुई हो, शेयर मार्केट गिरे हुए हों, तो सोना सेफ हेवन एसेट बन जाता है। सोना उस समय में भी आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। सोने में इस समय शानदार तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 में अब तक सोना करीब 27 फीसदी का बंपर रिटर्न दे चुका है। अगर हम पिछले 10 वर्षों का गोल्ड का रिटर्न देखें तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स ने शानदार मुनाफा कमाया है। यानी आप धैर्य के साथ सोने के निवेश में बने रहें, तो अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। आइए सोने के पिछले 10 वर्षों के रिटर्न को देखते हैं।
केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने बताया कि साल 2015 में सोने ने -6.64 फीसदी रिटर्न दिया था। जनवरी 2015 में सोने की कीमत 27,895 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यह दिसंबर 2015 में 24,931 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई।
साल 2016 में सोने ने 10.08 फीसदी रिटर्न दिया था। जनवरी 2016 में सोना 26,638 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दिसंबर 2016 में 27,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
साल 2017 में सोने ने 5.67 फीसदी रिटर्न दिया था। जनवरी 2017 में सोने का भाव 28,942 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दिसंबर 2017 में बढ़कर 29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
साल 2018 में सोने ने 8.25 फीसदी रिटर्न दिया है। जनवरी 2018 में सोने का भाव 30,117 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह दिसंबर 2018 में 31,392 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
साल 2019 में सोने ने 24.90 फीसदी रिटर्न दिया । जनवरी 2019 में सोने का भाव 33,096 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दिसंबर 2019 में यह भाव 39,208 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
साल 2020 में सोने ने 27.91 फीसदी रिटर्न दिया था। जनवरी 2020 में सोना 41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह दिसंबर 2020 में 50,151 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
सोने ने साल 2021 में 4.09 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया था। जनवरी 2021 में सोने का भाव 49,096 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दिसंबर 2021 में यह भाव 48,099 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
सोने ने साल 2022 में 14.38 फीसदी रिटर्न दिया था। जनवरी 2022 में सोने का भाव 47,632 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह दिसंबर 2022 में 55,017 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
सोने ने साल 2023 में 14.88 फीसदी रिटर्न दिया था। जनवरी 2023 में सोने का भाव 57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह दिसंबर 2023 में 63,203 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
साल 2024 में सोने ने 21.43 फीसदी रिटर्न दिया था। जनवरी 2024 में सोने का भाव 62,735 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह दिसंबर 2024 में 76,748 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अजय केडिया के अनुसार, साल 2025 में अब तक सोना 26.88% रिटर्न दे चुका है। जनवरी 2025 में सोना 82,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अब जुलाई में सोने का भाव 97,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है।
| साल | सोने का रिटर्न |
| 2015 | -6.64% |
| 2016 | 10.08% |
| 2017 | 5.67% |
| 2018 | 8.25% |
| 2019 | 24.90% |
| 2020 | 27.91% |
| 2021 | -4.09% |
| 2022 | 14.38% |
| 2023 | 14.88% |
| 2024 | 21.43% |
| 2025 (जून तक) | 26.88% |
पिछले 10 साल के इन आंकड़ों से पता चलता है कि सोने ने पिछले 10 साल में सिर्फ 2 साल ही निगेटिव रिटर्न दिया है। इसने साल 2015 में -6.64% और साल 2021 में -4.09 फीसदी रिटर्न दिया। वहीं, सोने ने सबसे अधिक रिटर्न साल 2020 में 27.91 फीसदी दिया है। जब हम पिछले 10 साल में सोने में मंथली रिटर्न के आंकड़े देखते हैं, तो पाते हैं कि हर साल कुछ महीनों में सोने ने निगेटिव रिटर्न दिया है। यह बताता है कि भले ही शॉर्ट टर्म में सोना आपको निराश करे, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने शानदार रिटर्न दिया है। ऐसे में सोने के निवेशक शॉर्ट टर्म के बजाय लॉन्ग टर्म को देखते हुए सोने में पैसा लगा सकते हैं।
Published on:
12 Jul 2025 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
