चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को भी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 377 रुपए की गिरावट के साथ 68,870 रुपए के भाव पर खुला। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपए किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 111 रुपए गिरकर 58,613 रुपए के भाव पर खुला। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।