17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी में भारी गिरावट, खरीदने का बढ़िया मौका

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को (23 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए यह शानदार मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Nov 2021, 9:58 AM IST

Gold Silver Price

Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को (23 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए यह शानदार मौका है। आज सोना (Gold Price) 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,140.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,210.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,960.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 65,970.00 रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले सोमवार को सोना (Gold Price) 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,070.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,220.00 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,880 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,960 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,963 और 24 कैरेट सोना 49,050 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,898 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,980 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,082 और 24 कैरेट 49,180 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,88048,960
मुंबई44,96349,050
कोलकाता44,89848,980
चेन्नई45,08249,180
बेंगलुरू44,99049,080
हैदराबाद45,02749,120
जयपुर44,95349,040
लखनऊ44,97249,060
भोपाल45,00849,100

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,060 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,060 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें :— सावधान! Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, UIDAI लगा सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card : आधार से होने वाले फ्रॉड से बचना है, तो भूल से भी ना करें ये गलतियां

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।