scriptGold Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए आज का ताजा भाव | Gold Silver Price Today Check The Latest Rate City Wise | Patrika News

Gold Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए आज का ताजा भाव

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2021 10:35:26 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को (24 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए यह शानदार मौका है।

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को (24 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए यह शानदार मौका है। आज सोना (Gold Price) 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,640.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 3.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,100.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,460.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,870.00 रुपए में मिल रही है।

सोना—चांदी में गिरावट जारी
एक दिन पहले मंगलवार को सोना (Gold Price) 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,140.00 रुपए पर था। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,210.00 रुपए पर थी। सोमवार को सोना (Gold Price) 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,070.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,220.00 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,422 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,460 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,504 और 24 कैरेट सोना 48,550 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,440 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,480 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,623 और 24 कैरेट 48,680 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

 

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,42248,460
मुंबई44,50448,550
कोलकाता44,44048,480
चेन्नई44,62348,680
बेंगलुरू44,53248,580
हैदराबाद44,56848,620
जयपुर44,49548,540
लखनऊ44,51348,560
भोपाल44,55048,600

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7, 560 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7, 560 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें

Aadhaar Card Update: बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड को ऐसे लॉक, अनलॉक करें



60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें

Masked Aadhaar Card : क्या है मास्क्ड आधार कार्ड, जानिए इसके फायदे, ऐसे करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो