21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today : चांदी में भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को (10 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,160.00 रुपए पर है।

2 min read
Google source verification
Gold Silver Price

Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को (10 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,160.00 रुपए पर है। वहीं, चांदी (Silver Price) की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,340.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,980.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,120.00 रुपए में मिल रही है। बीते दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 49,130.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,830.00 रुपए पर थी। इससे पहले मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 49,130.00 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,830.00 रुपए पर थी। सोमवार को सोना (Gold Price) 1.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 49,120.00 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,080.00 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,898 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,980 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,972 और 24 कैरेट सोना 49,060 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,917 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,000 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,100 और 24 कैरेट 49,200 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,89848,980
मुंबई44,97249,060
कोलकाता44,91749,000
चेन्नई45,10049,200
बेंगलुरू45,00849,100
हैदराबाद45,04549,140
जयपुर44,97249,060
लखनऊ44,99049,080
भोपाल45,01849,110

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,040 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,040 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम उतार चढ़ाव जारी है। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ कठिन, UIDAI ने नियमों में किया ये बदलाव

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।