नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (30 जुलाई, 2021) सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। आज सोना प्रति दस ग्राम 24 कैरेट की कीमत 48,600.00 रुपए और 22 कैरेट सोना 46,290.00 रुपए में मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 72,300.00 रुपए बिक रहा है। पिछले महीने जून में दस ग्राम 24 कैरेट सोना सबसे नीचे 47,710 रुपए पर था जबकि सबसे उपर 52,650 रुपए पर था। वहीं चांदी सबसे नीचे 67,600 रुपए पर थी और सबसे 73,400 रुपए पर पहुंची थी।