1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर का भाव

कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,060.00 रुपए है। वहीं, 0.51 प्रतिशत गिरावट के साथ एक किलो चांदी 69,570.00 में बिक रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Aug 2021, 10:27 AM IST

gold

gold

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में गिरावट देखी जा रही है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (2 अगस्त, 2021) 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,060.00 रुपए है। वहीं चांदी की बात करे तों 0.51 प्रतिशत गिरावट के साथ एक किलो चांदी 69,570.00 में बिक रही है। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज अच्छी खबर है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,590 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,920 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,180 और 24 कैरेट सोना 47,750 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,750 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,090 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,480 और 24 कैरेट 47,750 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

Read More: - एनएसई पर नए निवेशकों की संख्या 50 लाख के पार, एसबीआई ने बताई ये वजह























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली46,59048,920
बेंगलुरू46,25048,560
चेन्नई45,48047,750
कोलकाता46,75049,090
हैदराबाद45,48047,750
मुंबई46,18048,490
भोपाल46,18048,490
जयपुर46,14048,450
लखनऊ46,59048,920

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7280 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,2800 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Read More: - BSNL ने गंवाए 10.57 करोड़ ग्राहक, निजी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़कर हुई 89.83 फीसदी


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।