30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! खाते में आने वाली है बढ़ी हुई सैलरी

1 जुलाई 2021 से कर्मचारियों को उनका महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा 1 जुलाई 2021 से कर्मचारियों के खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 12 Mar 2021, 8:06 PM IST

7th Pay Commission

7th Pay Commission

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि वित्त मंत्रालय ने ऐलान किया है कि 1 जुलाई 2021 से कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। यानि की उनका महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा, साथ ही तीन महीनों से रूका हुआ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की तीन किस्तें 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 रोक दी गईं थीं जो अब मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें:- कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस साल होगा डबल डिजिट में इंक्रीमेंट!

वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्‍ते की तीनों किस्तें देनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि महंगाई भत्ते में जो भी बढ़ोतरी होगी वो 1 जुलाई से लागू होगी, यानी कर्मचारियों को इससे पहले का कोई एरियर नहीं मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए यह राहत मिल रही है कि उन्हे 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। महंगाई भत्ते को साल में 2 बार बढ़ाया जाता है लेकिन कोरोना की वजह से ये दो किस्त रोक दी गई थी। और जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में डीए को बढ़ाने की कोई बात नही की गई थी। लेकिन यदि सरकार डीए को बढ़ाने का ऐलान कर देती है तो महंगाई भत्ता 25 फीसदी तक बढ़ सकता है

सातवें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ाने के साथ ही पे मैट्रिक्स (Pay Matrix) की भी घोषणा की गई है, जिसके आधार पर ही कर्मचारियों की सैलरी का निर्धारण किया जाएगा। यह ग्रेड पे का दूसरा रूप है और इसके आधार पर कर्मचारियों को कई तरह के फायदे दिए जाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- 7th Pay Commission: 1 अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव! सरकार और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी