6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुक करना है कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, अपनाएं खास तरीका, मिनटों में हो जाएगा काम

आप भी अगर रेल यात्रा करते हैं और कई बार आपको कंफर्म टिकट हासिल करने में परेशानी होती है। तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल आईसीटीसी ने बताया कि किस तरह आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट हासिल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Mar 2022, 4:15 PM IST

How To Book IRCTC Confirm Tatkal Rail Ticket Online

How To Book IRCTC Confirm Tatkal Rail Ticket Online

हर रोज लाखों की तादाद में लोग रेल यात्रा करते हैं। हालांकि कई बार यात्रा से पहले कंफर्म टिकट ना मिलने से कई लोग परेशान भी रहते हैं। हालांकि समय-समय पर रेलवे की ओर से सुविधाएं दी जाती हैं ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी ना हो। बावजूद इसके कई बार कंफर्म ट्रेन टिकट पाना मुश्किल हो जाता है। जैसे शादी का सीजन हो या फिर वेकेशन टिकटों की बुकिंग बहुत पहले से ही हो जाती है। ऐसे में हर कोई यात्रा के लिए तत्काल टिकटों पर निर्भर रहता है। हालांकि कई बार तत्काल टिकट भी कंफर्म नहीं मिलता है। यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप कंफर्म तत्काल टिकट हासिल कर सकते हैं।


भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन में टिकट बुकिंग के लिए भी नियमों में बदलाव किए गए हैं, ताकि लोगों को आसानी से टिकट मिल जाए। आमतौर पर लोगों को आपातकाल में कहीं जाने के लिए टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में वो लोग तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें - Indian Railways: मिलेगी कंफर्म लोअर बर्थ! IRCTC ने बताया कैसे बुक करें टिकट

ऐसे में इस समस्या से बचने और तत्काल में आसानी से टिकट पाने के लिए आपको कुछ टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। तभी आपको आसानी से तत्काल में भी कंफर्म टिकट मिल सकता है।


ऐसे बुक होता है तत्काल टिकट

तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको ट्रेन जाने के 24 घंटे पहले ही टिकट देखना होता है। ऐसे में सुबह के 10 बजे एसी क्लास में सफर करने वाले लोगों के लिए और 11 बजे नॉन एसी क्लास में सफर करने वाले लोगों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होती है।

मास्टरलिस्ट फीचर से होगा फायदा

दरअसल तत्काल टिकट बुकिंग करते समय लोग ज्यादा होते हैं जबकि टिकटों की संख्या कम होती है। ऐसे में सभी को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। इसलिए जरूरी है कि आप रेलवे टिकट बुकिंग के लिए मास्टरलिस्ट फीचर का इस्तेमाल करें।


दरअसल, इस मास्टरलिस्ट फीचर से आप कम समय में अपनी यात्रा संबंधी जानकारी भर सकते हैं और ये जानकारी बार-बार भरने की प्रक्रिया से बच जाएंगे।

IRCTC के ई-वॉलेट से करें पेमेंट

टिकट करते समय आम तौर पर सबसे ज्यादा देरी बैंक डिटेल्स और ओटीपी भरने के चक्कर में होती है। ऐसे में टिकट हाथ से निकल जाती है। इसलिए जरूरी है कि टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC के ई-वॉलेट का इस्तेमाल करें। इसमें पहले से कुछ राशि रखें, ताकि टिकट बुकिंग में बेवजह देरी ना हो।


ऐसे करें टिकट बुक

- सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाएं
- फिर वहां पर आईडी पासवर्ड से लॉगिन करें
- फिर यात्रा की तारीख और स्टेशन चुन लें
- इसके बाद समय के हिसाब से ट्रेन चुनें और फिर जिस श्रेणी में यात्रा करना है उसमें अवेलेबल सीट का जानकारी ले लें
- फिर जानकारी भरकर ऑनलाइन ही पेमेंट कर दें और फिर आपकी कंफर्म टिकट बुक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - Indian Railways ने बंद की रियायतें, अब न बुजुर्ग, न कलाकार, न खिलाड़ी, सिर्फ इन खास लोगों को टिकट में मिलेगी छूट