आप 6000 रुपये महीने की मंथली एसआईपी करवाकर 25 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। मान लीजिए आप 30 साल के हैं। आप हर महीने 6000 रुपये एसआईपी में जमा करते हैं। 25 साल बाद आप जब 55 साल की उम्र में होंगे, तो आपके पास 1,02,13,239 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इस रकम में 84,13,239 रुपये ब्याज आय और 18,00,000 रुपये निवेश राशि होगी। यहां हमने औसत सालाना रिटर्न 12% लिया है