फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आपकी इनकम टैक्सेबल ब्रैकेट से कम है, तो भी आपको आईटीआर भरनी चाहिए। हांलाकि, आपके लिए आईटीआर भरना अनिवार्य नहीं होता। फिर भी आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं, तो आपको कई फायदे मिलेंगे। आईटीआर आपकी इनकम का प्रूफ होता है। अगर आप होम लोन और दूसरे लोन लेते हैं, तो आईटीआर दिखाने पर आपका लोन जल्दी अप्रूव हो सकता है। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं, तो यह आपको वीजा दिलाने में भी मदद करेगा। यह आईटीआर आपके आय प्रमाण पत्र का काम करता है, जो कई सरकारी योजनाओं में मांगा जाता है।