5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio Platforms IPO: 21 अक्टूबर को आ सकता है देश का सबसे बड़ा IPO, 3.8 अरब डॉलर जुटाने की है तैयारी

Jio Platforms 21 अक्टूबर 2026 को करीब 3.8 अरब डॉलर का आईपीओ लाने की तैयारी में है। यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है। कंपनी करीब 143 से 146 अरब डॉलर की वैल्यूएशन मांग सकती है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 05, 2026

Jio Platforms IPO

जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को आ सकता है। (PC: AI)

Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 21 अक्टूबर 2026 को आईपीओ लॉन्च कर सकती है। प्रस्तावित इश्यू से करीब 3.8 अरब डॉलर यानी लगभग 34,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। अगर यह आईपीओ तय योजना के मुताबिक आता है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

देश का सबसे बड़ा आईपीओ

जियो का आईपीओ साल 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के करीब 2.9 अरब डॉलर के आईपीओ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकता है। वहीं, पिछले महीने करीब 2.3 अरब डॉलर के आईपीओ के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टिंग हुई थी। हालांकि, आईपीओ की तारीख और रकम को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी। जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।

12 लाख करोड़ से ज्यादा हो सकती है वैल्यूएशन

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के जरिए करीब 143 से 146 अरब डॉलर की वैल्यूएशन हासिल करने की कोशिश कर सकती है। यह भारतीय रुपये में कम से कम करीब 12 लाख करोड़ रुपये की रकम बैठती है। हालांकि, अभी IPO का प्राइस बैंड, लॉट साइज और अलग-अलग निवेशक कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन जैसी अहम जानकारियां सामने नहीं आई हैं। शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE दोनों पर होने की उम्मीद है। कंपनी बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए आईपीओ का इश्यू प्राइस तय करेगी।

IPO में 27 करोड़ तक नए शेयर जारी करने की तैयारी

प्रस्तावित आईपीओ में जियो प्लेटफॉर्म्स 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी कर सकती है। ये शेयर कंपनी के आईपीओ के बाद की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का करीब 2.9 फीसदी होंगे। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा अपनी टेलीकॉम इकाई के कर्ज को चुकाने में इस्तेमाल कर सकती है। जियो प्लेटफॉर्म्स में मेटा और गूगल जैसी बड़ी ग्लोबल कंपनियों ने भी निवेश किया हुआ है।

20 साल बाद रिलायंस ग्रुप का बड़ा IPO

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग रिलायंस ग्रुप के लिए भी खास होगी। करीब दो दशक बाद ग्रुप की किसी कंपनी का इतना बड़ा सार्वजनिक इश्यू आने जा रहा है। इसके अलावा यह ग्रुप के किसी कंज्यूमर फोकस्ड बिजनेस की पहली बड़ी पब्लिक लिस्टिंग भी होगी। जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनियों में शामिल है। जियो प्लेटफॉर्म्स टेलीकॉम कारोबार के अलावा AI, क्लाउड और एंटरप्राइज नेटवर्क जैसे सेक्टर्स में भी कारोबार करती है।