31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं के पास है आधार कार्ड तो LIC की खास योजना बना देगी धनवान, जानिए कैसे

महिलाओं को LIC की ये स्कीम बना सकती है मालामाल, बस पूरी करना होगी खास शर्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Aug 2021, 12:48 PM IST

39.jpg

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC ) समय-समय पर कई तरह की योजनाओं के जरिए इंश्‍योरेंस कवर के साथ-साथ लंबी अवधि में पैसे बनाने का भी मौका देती है। इन स्कीम्स को लोग अपनी जरूरत और सहूलियत के मुताबिक चुन कर लाभ भी लेते हैं। ऐसी ही एक स्कीम महिलाओं के लिए काफी लोकप्रिय हो रही है।

दरअसल महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए LIC की एक खास स्‍कीम है। इस योजना का नाम ‘आधार शिला प्‍लान’ ( Aadhar Shila Plan ) है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस स्कीम्स का लाभ ले रही हैं।

यह भी पढ़ेंः PM Kisan Samman Yojana: जानिए किन किसानों को नहीं मिलेंगे 9वीं किस्त के 2000 रुपए, जानिए क्या है वजह

इस उम्र स्कीम का बन सकते हैं हिस्सा
एलआईसी की आधार शिला प्लान स्कीम का हिस्सा बनने के लिए आयु वर्ष निर्धारित है। इसके तहत कम से कम आठ वर्ष की उम्र होना आवश्यक है वहीं 55 साल की उम्र तक इस योजना का हिस्सा बना जा सकता है।

इन्हीं महिलाओं को मिलेगा स्कीम का फायदा
आधार शिला प्लान स्कीम का फायदा सिर्फ वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनके पास आधार कार्ड है। यानी जिन महिलाओं के पास आधार कार्ड नहीं है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
एलआईसी इस स्कीम के तहत सिक्‍योरिटी और सेविंग्‍स दोनों सुविधा दे रही है।

मृत्यु पर भी वित्तीय सहायता
आधार शिला प्‍लान के तहत पॉलिसीधार की मौत के वक्त भी वित्तीय सहायता मिलती है। पॉलिसी मैच्‍योर ना भी हुई तो तब एलआईसी पॉलिसीधारक की मौत पर उसके परिवार को वित्‍तीय सहायत देती है।
वहीं, अगर पॉलिसीधारक मैच्‍योरिटी तक जीवित रहती है तो उन्‍हें एकमुश्‍त पेमेंट मिलता है।

ये आधार शिला प्लान
इस प्लान के तहत बेसिक सम एश्‍योर्ड मिनिमम रकम 75 हजार रुपए और अधिकतम 3 लाख रुपए है। वहीं पॉलिसी टर्म न्‍यूनतम 10 जबकि अधिकतम 20 वर्ष है।

बता दें कि आधार शिला प्‍लान में मैच्‍योरिटी की अधिकतम उम्र 70 वर्ष की है। यह प्लान सामान्य रूप से स्वस्थ्य महिलाओं के लिए है। जिन्हें किसी भी तरह के मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं। प्रीमीयम भुगतान अन्य पॉलिसी की तरह मासिक से वार्षिक तक किया जा सकता है।

टैक्स में छूट
इस प्‍लान के तहत प्रीमियम, मैच्‍योरिटी क्‍लेम और डेथ क्‍लेम पर टैक्‍स छूट की सुविधा मिलती है।

यह भी पढ़ेंः आपके पास है 1 रुपए का ये नोट तो आप कमा सकते हैं 7 लाख रुपए, जानिए कैसे

ये भी हैं फायदे
पॉलिसी लेने के पांच वर्ष बाद पॉलिसीधारक की मृत्‍यु हो जाती है तो मैच्‍योरिटी पर लॉयल्टी एडिशन की सुविधा मिलती है। इसके तहत पांच साल तक सभी प्रीमियम का भुगतान समय पर किया गया तो नॉमिनी को लॉयल्टी एडिशन मिलता है। साथ ही एक्‍सीडेंट बेनिफिट राइडर भी उपलब्‍ध है। गंभीर बीमारी इसमें शामिल नहीं है।

5 साल का टर्म पूरा कर लेने पर इंश्‍योर्ड महिला पॉलिसी सरेंडर करती है तो उसे लॉयल्‍टी बोनस मिलता सकता है। बशर्ते सभी प्रीमियम का भुगतान समय पर किया गया हो।

पॉलिसी टर्म पूरा होने से पहले ही महिला की मृत्‍यु होती है तो नॉमिनी को सालाना प्रीमियम का 10 गुना या फिर सभी प्रीमियम का 105 फीसदी रकम दी जाएगी।