क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। जिसमें ट्रांजैक्शन बैंक वेरिफाई नहीं करता है। यह पीर-टू पीर सिस्टम है, जिसके माध्यम से यूजर्स किसी को भी कभी भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को फिजिकल रूप में करेंसी अपने साथ रखने या फिर वास्तविक रूप में करेंसी का आदान-प्रदान की जरूरत नहीं होती है। क्रिप्टोकरेंसी के उदारण- बिटकॉइन, इथेरियम, लाइटकॉइन, रिप्पल। बिटकॉइन सबसे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी है। बिटकॉइन के बाद सबसे प्रसिद्ध इथेरियम है।