
Mera Ration app
नई दिल्ली। देश के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने हितग्राहियों के लिए एक ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम है “मेरा राशन ऐप” आपको बतादें सरकार के इस ऐप से सीधे तौर पर हितग्राही को फायदा होगा। इसके द्वारा हितग्राही “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना का लाभ उठाते हुए देश के किसी भी कोने में किसी भी राशन दुकान से अपना राशन उठा सकता है।
ऐप का मकसद है पारदर्शिता
आपको बतादें इस ऐप से प्रवासी मजदूरों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इस ऐप से हितग्राही को यह भी फायदा मिल सकता है कि वह अपनी पात्रता का पता भी इस ऐप के माध्यम से लगा सकता है। इतना ही नहीं राशन वितरण में होने वाली अनियमितता भी इसके माध्यम से रोकी जा सकेगी। इस ऐप पर यह भी दर्ज होगा कि लाभार्थी पिछले छह माहीने में कितना राशन और कहां-कहां से लिया है यह भी दर्ज होगा। इस ऐप के माध्यम से प्रवासी व्यक्ति नई जगह पर जा कर आस-पास की राशन दुकानों के बारे में जानकारी भी ले सकता है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार 12 मार्च को ‘मेरा राशन एप’ लांच किया।
इस ऐप में यह सुविधा भी होगी कि लाभार्थी यदि कहीं प्रवास पर जाने वाला है तो वह खुद ऐप के माध्यम से रजिस्टर कर अपने प्रवास की जानकारी दे सकता है। ऐसा करने से हितग्राही को आसानी होगी वह अपनी पात्रता के मुताबिक राशन ले सकेगा। इसके अलावा लाभार्थी यदि कुछ सुझाव देना चाहेत अपने सुझाव भी दे सकता है।
'मेरा राशन' ऐप कैसे करें लॉग इन
1. आप पहले प्ले स्टोर पर जाकर 'मेरा राशन' ऐप डाउनलोड करें
2. डाउन लोड के बाद लॉग इन प्रोसेस को पूरा करें
3. इस ऐप को स्टॉल कर एक्टीवेट करने के लिए लाभार्थी अपना आधार या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें
4. ऐप में लॉग इन होने के बाद ऐप के इसके जरिए मिलने वाली सुविधाएं आप प्राप्त कर सकेंगे
Updated on:
13 Mar 2021, 11:15 PM IST
Published on:
13 Mar 2021, 10:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.