नई दिल्ली। साल 2021 आज खत्म होने जा रहा है और कल यानी शनिवार से नए साल 2022 का आगाज हो रहा है। नया साल शुरू होते ही कुछ नियमों में बदलाव हो रहे हैं, जिससे आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 जनवरी, 2022 से कई चीजें और सेवाएं महंगी हो जाएगी। नए साल में एटीएम से पैसे निकलवाना महंगा हो जाएगा। स्विगी और जोमोटो जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से चीजें मंगवाना इसके अलावा कपड़े और जूतों खरीदने पर वस्तु एवं सेवा कर में भी बदलाव हुआ होगा। आइए जानते है नए साल से कौन कौन से नियमों में बदलाव हो रहे है जो आम आदमी की जिंदगी से जुड़े हुए और इसका क्या असर पड़ने वाला है।