यह कार्यक्रम कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विशेष अभियान के साथ देश भर के 200 जिलों में शुरू किया जाएगा। यह ऑफर संपूर्ण भारत में व्यापारियों के लिए लागू है, जबकि व्यापारियों को डिजिटलाइजेशन के लिए प्रशिक्षित करने और कैशलेस भुगतान अपनाए जाने पर वृद्धि के लिए ईनाम देने हेतु देश के 200 से ज्यादा जिलों में जमीनी स्तर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के व्यापारियों में डिजिटल तरीके अपनाए जाने में बढ़ोतरी के लिए समर्पित टीमें गठित की जाएगी।