17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के आज के रेट जारी, मुंबई में सबसे महंगा बिक रहा तेल, जानिए अपने शहर में कीमतें

देश की प्रमुख तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बीते एक महीने से कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Dec 2021, 8:08 AM IST

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today on 07 December 2021. देश की प्रमुख तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बीते एक महीने से कोई बदलाव नहीं किया गया है। नवंबर के पहले सप्ताह पेट्रोल के दाम 7 रुपए से 8 रुपए तो वहीं डीजल के दाम 11 रुपए से 13 रुपए तक घटे थे। केंद्र के फैसले के बाद कई राज्यों ने वैट पर भी कटौती की है। बीते सप्ताह दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर वैट घटाया था। इस फैसले के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 8 रुपये तक सस्ता हो गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Petrol Price) 96.45 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.71 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। दिवाली के बाद ही ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।


जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव (Know the latest prices of petrol and diesel in metros)
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में (Petrol Diesel Price in Delhi) पेट्रोल का दाम 96.45 रुपए जबकि डीजल 86.71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई (Petrol Diesel Price in Mumbai) की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपए व डीजल की कीमत 94.14 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Petrol Diesel Price in Chennai) में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 91.42 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता (Petrol Diesel Price in Kolkata) में पेट्रोल 104.67 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली में पेट्रोल 96.45 रुपए और डीजल 86.71 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए पति लीटर
चेन्‍नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.42 रुपए पति लीटर
भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए और डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर
बैंगलुरू में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल 86.80 रुपए पति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 107.04 रुपए और डीजल 90.69 रुपए पति लीटर

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ कठिन, UIDAI ने नियमों में किया ये बदलाव

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, गुजरात, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।