31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office Closed Today: ये 36 पोस्ट ऑफिस आज रहेंगे बैंक, नहीं निकल पाएंगे आपके पैसे, देखिए लिस्ट

Post Office Closed Today: सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते कई पोस्ट ऑफिस सोमवार को बंद हैं। डाक विभाग नेक्स्ट जनरेशन एपीटी एप्लीकेशन को रोलआउट कर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 21 Jul 2025, 11:50 AM IST

Post Office Closed Today

कई पोस्ट ऑफिस सोमवार को सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते बंद हैं। (PC: Pixabay)

Post Office Closed Today: अपने खाते से पैसे निकलवाने, मैच्योरिटी बढ़वाने और अकाउंट खुलवाने जैसे ऐसे कई काम हैं, जिनके लिए ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता है। अगर आपका दिल्ली के किसी पोस्ट ऑफिस मे अकाउंट है, तो आपको थोड़ी असुविधा हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी के कई पोस्ट ऑफिस 21 जुलाई यानी सोमवार को बंद हैं। शेड्यूल्ड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते इन पोस्ट ऑफिस को बंद रखा गया है। यह बंद सिर्फ 21 जुलाई के लिए ही है। यानी आप पोस्ट ऑफिस से कोई लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

डाक विभाग ने क्या कहा?

डाक विभाग ने 19 जुलाई को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि कंप्यूटर सिस्टम को उनकी APT एप्लीकेशन के नए वर्जन 2.0 में अपडेट करने के चलते कुछ पोस्ट ऑफिस बंद रहेंगे। विभाग ने कहा, 'डाक विभाग को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि वे नेक्स्ट जनरेशन एपीटी एप्लीकेशन को रोलआउट कर रहे हैं। यह डिजिटल एक्सीलेंस और राष्ट्र निर्माण की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'

ये 36 पोस्ट ऑफिस सोमवार को हैं बंद

अलीगंज
अमर कॉलोनी
एंड्रयूज गंज
सीजीओ कॉम्प्लेक्स
दरगाह शरीफ
डिफेंस कॉलोनी
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट साकेत
ईस्ट ऑफ कैलाश (दोनों फेज)
गौतम नगर
गोल्फ लिंक
गुलमोहर पार्क
हरि नगर आश्रम
हजरत निजामुद्दीन
जंगपुरा
कस्तूरबा नगर
कृष्णा मार्केट
लोदी रोड
लाजपत नगर
मालवीय नगर
एमएमटीसी–एसटीसी कॉलोनी
नेहरू नगर
एनडी साउथ एक्सटेंशन-II
पंचशील एन्क्लेव
प्रगति विहार
प्रताप मार्केट
पुष्प विहार
सादिक नगर
सफदरजंग एयरपोर्ट
साकेत
संत नगर
सर्वोदय एन्क्लेव
साउथ मालवीय नगर
श्रीनिवासपुरी
जीवन नगर बीओ

क्या है इस सॉफ्टवेयर अपडेट का उद्देश्य?

डाक विभाग ने कहा, 'इस सॉफ्टवेयर अपडेट का उद्देश्य आने वाले दिनों में ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और ज्यादा स्मार्ट डिजिटल सेवाएं देना है। 21 जुलाई को इन पोस्ट ऑफिस में कोई भी पब्लिक ट्रांजेक्शंस नहीं होंगे। डाक सुविधाओं का यह अस्थायी निलंबन डेटा माइग्रेशन, सिस्टम वेलिडेशंस और कॉन्फिगरेशन प्रोसेसेस को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि नई प्रणाली सुचारू रूप से कमा करे।