खाता खुलवाने के बाद इस अकाउंट को कभी भी बंद कराया जा सकता है। अगर 1 साल से पहले खाता बंद कराते हैं, तो कोई ब्याज नहीं मिलेगा। अगर ब्याज आपके खाते में आया भी है, तो वह रकम मूलधन से काट ली जाएगी। अगर खाता 1 साल के बाद लेकिन 2 साल से पहले बंद कराया जाता है, तो मूलधन से 1.5 फीसदी के बराबर रकम काट ली जाएगी। अगर खाता 2 साल के बाद और 5 साल से पहले बंद कराया जाता है, तो मूलधन से 1 फीसदी के बराबर रकम काट ली जाएगी। एक्सटेंडेड अकाउंट को 1 साल बाद कभी भी बंद कराया जा सकता है, इसमें कोई पैसा नहीं कटेगा।